Hindi Patra Lekhan “बाढ़ से निपटने के सुझाव देते हुए कृषि मंत्रालय के सचिव को पत्र” Hindi Letter for Class 8, 9, 10, 12 Cbse Examination.

उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्रालय के सचिव की ओर से जिला उपायुक्त को पत्र लिखें, जिसमें बाढ़ से निपटने के सुझाव हों। 

कृषि मंत्रालय, उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ

संख्या उ०प्र० (कृषि) ओ०ए० ….

सेवा में

उपायुक्त महोदय

बरेली

विषय : बरेली जिले में बाढ़ से निपटने के सुझाव।

महोदय

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मुझे आपको यह सूचित करने का निर्देश प्राप्त हुआ है कि बरेली जिले में आई बाढ़ से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएँ। राष्ट्रीय समाचार-पत्रों में इस बाढ़ के बारे में अनेक समाचार प्रकाशित हुए हैं। इस बात को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना की गई है कि सरकार की ओर से आवश्यक कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। अत: आप हर दिशा में तत्काल आवश्यक कार्यवाही करें।

बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत सामग्री पहुंचाई जाए। समाज के पिछड़े और गरीब लोगों में उपभोग की आवश्यक वस्तुएं मुफ़्त बाँटी जाएँ। जिनके मकान इस बाढ़ में गिर गए हैं, उनको तत्काल अनुदान की धनराशि दी जाए। इस बाढ़ से मलेरिया आदि बीमारियाँ फैल सकती हैं, इसलिए स्वास्थ्य सेवाओं को सक्रिय किया जाए और बाढ़ से प्रभावित रोगियों के मुफ़्त उपचार की तत्काल व्यवस्था भी की जाए। बाढ़ से जो सड़कें टूट गई। हैं, उनकी मरम्मत कराई जाए। विशेषकर, यमुना के बाँध को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएँ। बाढ़ के कारण जिन किसानों की फसलें नष्ट हो गई हैं, उनका सर्वेक्षण करके तत्काल एक रिपोर्ट कषि मंत्रालय को भेजी जाए ताकि किसानों के लिए कुछ अतिरिक्त सुविधाओं की घोषणा की जा सके। इस पत्र के साथ मुख्यमंत्री राहतकोष में से पच्चीस लाख रुपये का एक ड्राफ्ट भेजा जा रहा है।

आशा है कि इस दिशा में आप शीघ्र तथा आवश्यक कदम उठाएँगे।

भवदीय

(ह०) सचिव

(सचिव, कृषि मंत्रालय, उत्तर प्रदेश)

Leave a Reply