10 Lines on “V. K. Krishna Menon” (Former Minister of Defence of India) “वी. के. कृष्ण मेनन” Complete Hindi Biography, Essay for Kids and Students.

वी. के. कृष्ण मेनन  

V. K. Krishna Menon

Former Minister of Defence of India

जन्म: 3 मई 1896, पन्नियांकारा, कोझिकोड
मृत्यु: 6 अक्टूबर 1974, दिल्ली

  1. श्री वी.के. कृष्ण मेनन का जन्म समृद्ध परिवार में हुआ था।
  2. उनकी शिक्षा मालाबार, मद्रास व लंदन में हुई।
  3. विद्यार्थी जीवन में ही वे होमरूल आंदोलन से जुड़ गए। उन्होंने वकालत पढ़ने की बजाय, थियोसॉफिकल सोसायटी में काम करना पसंद किया।
  4. 1919 से 1923 तक अड्यार के राष्ट्रीय विश्वविद्यालय में अध्यापन किया।
  5. बाद में उन्होंने अर्थशास्त्र में एम.ए. करने के बाद शिक्षा में डिप्लोमा लिया और बैरिस्टर बन गए।
  6. सन् 1947 तक वे लंदन की इण्डिया लीग के सचिव रहे।
  7. वर्ष 1946-47 में वे स्वतंत्रता की औपचारिकताएँ पूरी करने के दौरान लंदन में भारत के विशेष प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे थे। सन् 1947 में लंदन में भारतीय उच्चायुक्त बने।
  8. वर्ष 1952-53 में संयुक्त राष्ट्रसंघ में भारत के प्रतिनिधि बने। सन् 1957 से 1962 तक उन्होंने भारत के रक्षा मंत्री का पदभार संभाला।
  9. श्री मेनन को ‘पद्मविभूषण’ से सम्मानित किया गया।
  10. 6 अक्टूबर, 1974 को दिल्ली में उनका निधन हो गया।

Leave a Reply