10 Lines on “Ramakanta Rath” (Poet) “रमाकांत रथ” Complete Biography in Hindi, Essay for Kids and Students.

रमाकांत रथ

Ramakanta Rath

कवि

जन्म : 13 दिसंबर 1934, कटक

  1. रथ का जन्म कटक, ओडिशा (भारत) में हुआ था। उन्होंने ओडिशा के रेनशॉ कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में एमए किया।
  2. रमाकांत रथ ओडिया साहित्य के सबसे प्रसिद्ध आधुनिकतावादी कवियों में से एक हैं।
  3. श्री रमाकांत रथ सन् 1957 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल हुए और भारत सरकार के सचिव तथा उड़ीसा सरकार के मुख्य सचिव पद पर कार्य किया।
  4. सिविल सेवा के दौरान कार्यों के साथ-साथ उनमें साहित्यिक सृजनशीलता सदैव विद्यमान रही।उनकी लगभग चालीस वर्ष लंबी काव्य-यात्रा में नई उड़िया कविता का प्रमुख रूप प्रतिबिंबित हुआ है।
  5. टी. एस. एलियट और एज्रा पाउंड जैसे कवियों से अत्यधिक प्रभावित, रथ ने रूप और शैली के साथ बहुत प्रयोग किया।
  6. सन् 1962 में प्रकाशित केते दिनारा’ से आरंभ हुई ‘श्रीराधा’ तक की काव्य-यात्रा ने उड़िया कविता को नया पदविन्यास तथा नया विषय भी दिया। उनकी छह काव्यकृतियाँ प्रकाशित हो चुकी हैं ।
  7. श्री रथ को केंद्रीय साहित्य अकादमी पुरस्कार, उड़िया के सर्वश्रेष्ठ साहित्यिक गौरव, ‘सारला पुरस्कार’, राष्ट्रीय एकता पुरस्कार, के.के. बिड़ला फाउंडेशन के सरस्वती सम्मान आदि से सम्मानित किया जा चुका है।
  8. वे 1993 से 1998 तक भारतीय साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष और 1998 से 2003 तक नई दिल्ली में भारत की साहित्य अकादमी के अध्यक्ष रहे।
  9. उन्हें 1977 में साहित्य अकादमी पुरस्कार, 1992 में सरस्वती सम्मान, 1990 में बिशुवा सम्मान और 2006 में भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्म भूषण मिला।

  1. उनकी कई कविताओं का अंग्रेजी और अन्य भारतीय भाषाओं में अनुवाद किया गया है।

Leave a Reply