10 Lines on “Morarji Desai” (Former Prime Minister of India) “मोरारजी देसाई” Complete Biography in Hindi, Essay for Kids and Students.

मोरारजी देसाई

Morarji Desai

भारत के पूर्व प्रधान मंत्री

जन्म : 29 फरवरी 1896, वलसाड
निधन: 10 अप्रैल 1995, मुंबई

  1. श्री मोरारजी रणछोड़जी देसाई के पिता रणछोड़जी और माता वानीबेन मध्यमवर्गीय ब्राह्मण थे।प्रारंभिक शिक्षा गाँव और बुल्सर से प्राप्त करने के बाद उन्होंने मुंबई से बी.ए. किया।
  2. सन् 1918 में मुबंई प्रांतीय सेवा में भर्ती हो गए।सन् 1930 में सरकारी नौकरियाँ छोड़ने के गांधीजी के आह्वान पर उन्होंने पद त्याग किया और सविनय अवज्ञा आंदोलन से जुड़ गए।
  3. अगले कुछ सालों में वे अनेक बार जेल गए। गुजरात प्रदेश प्रांतीय समिति के सचिव बने।
  4. सन् 1937 की मुंबई सरकार में वन एवं राजस्व मंत्री बने।
  5. सन् 1952 में प्रथम आम चुनावों में मुंबई के मुख्यमंत्री बने। केंद्रीय मंत्रीमण्डल में वाणिज्य, भारी उद्योग एवं वित्त मंत्री के पदों पर रहे।
  6. कॉमनवेल्थ ट्रेड, बैंक आदि से संबंधित अनेक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
  7. इंदिरा गांधी मंत्रीमण्डल में उन्होंने वित्त एवं उपप्रधान मंत्री का कार्यभार संभाला। कांग्रेसी होकर वे राजनीति में आए थे, परंतु सन् 1977 में गैरकांग्रेसी प्रधानमंत्री बने।
  8. अपने आदर्शों व सिद्धांतों पर चलने वाले श्री देसाई गांधीवादी नेता थे।उनका रहन-सहन और खान-पान बहुत नियमित था।
  9. सन् 1992 में उन्हें भारतरत्न’ से सम्मानित किया गया।
  10. 10 अप्रैल 1995 में उनका देहांत हो गया।

Leave a Reply