10 Lines on “K. R. Narayanan” (Former President of India) “के. आर. नारायणन” Complete Biography in Hindi, Essay for Kids and Students.

के. आर. नारायणन

K. R. Narayanan

Born: 4 February 1921, Uzhavoor
Died: 9 November 2005, New Delhi

 

  1. भारत के ग्यारहवें राष्ट्रपति बने श्री कोचेरिल रमन नारायणन् का जीवन संघर्षमय रहा। निर्धन परिवार से होने के कारण उन्हें कई बार पर्याप्त भोजन भी उपलब्ध नहीं होता था। तमाम दिक्कतों से जूझते हुए उन्होंने सन् 1942 में ट्रावनकोर विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने अध्यापन प्रारंभ किया।
  2. वर्ष 1944-45 में वे पत्रकारिता के क्षेत्र में आए और अंग्रेजी दैनिक ‘द हिंदू’ के उपसंपादक के रूप में काम किया। वे मुंबई के ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ में संवाददाता भी रहे।
  3. श्री नारायणन् टाटा की छात्रवृत्ति पर शिक्षा के लिए ब्रिटेन गए और सुप्रसिद्ध विचारक प्रोफेसर लास्की से शिक्षा पाई।
  4. तीन वर्ष की अपनी अर्थशास्त्र की डिग्री को उन्होंने दो वर्ष में प्रथम श्रेणी आनर्स में पूरा कर लिया।
  5. स्वदेश लौटकर सन् 1949 में वे भारतीय विदेश सेवा में शामिल हो गए।
  6. वे थाईलैंड, तुर्की आदि में भारत के राजदूत रहे। सन् 1970 में चीन से संबंध सुधारने में उन्होंने अहम् भूमिका निभाई।
  7. सन् 1978 में उनको जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया।
  8. अनेक महत्त्वपूर्ण स्थानों पर रहने के बाद सन् 1984 में वे राजनीति में शामिल हो गए।
  9. राजीव गांधी सरकार में कई विभागों का कार्यभार संभाला।
  10. सन् 1992 में भारत के उपराष्ट्रपति और 1997 में राष्ट्रपति चुने गए।

Leave a Reply