10 Lines on “Ernest Joachim Joseph” “डॉ. अर्नेस्ट जोआचिम जोसेफ वर्गीज” Complete Hindi Biography, Essay for Kids and Students.

डॉ. अर्नेस्ट जोआचिम जोसेफ वर्गीज

Dr. Ernest Joachim Joseph

 

जन्म : 7 सितंबर, 1909

गोवा

  1. डॉ० अर्नेस्ट जोआचिम जोसेफ वर्गीज का नाम देश के जाने-माने शल्य चिकित्सकों में लिया जाता है ।
  2. मुंबई सरकार के उपसचिव का पुत्र होने के कारण उनका बचपन संपन्नता से पूर्ण था।
  3. सेंट जेवियर से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने ग्रांट मैडिकल कॉलेज से चिकित्सा विज्ञान की शिक्षा ली। सन् 1939 में यहीं से उन्होंने शल्य-चिकित्सा में स्नातकोत्तर उपाधि ली।
  4. उन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत अहमदाबाद में अस्थायी शल्य चिकित्सक के रूप में की। जल्दी ही वे टाटा मैमोरियल अस्पताल, मुंबई में आ गए।
  5. इंग्लैंड में उन्हें रॉयल कॉलेज का फैलो चुना गया।
  6. अमेरिका में उन्होंने अनेक कैंसर केंद्रों का अध्ययन किया और उनमें विशेषज्ञता अर्जित की।
  7. स्वदेश आने के बाद उन्होंने कैंसर पीड़ितों के लिए विशेष कार्य करना प्रारंभ कर दिया।
  8. उन्होंने अनेक कैंसर पीड़ितों की सफल शल्य चिकित्सा करके उन्हें जीवनदान दिया।
  9. डॉ० वर्गीज को चिकित्सा क्षेत्र के अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया ।
  10. कैंसर से लड़ने वाले इस समाज सेवी चिकित्सक को सन् 1969 में कैंसर ने ही अपना शिकार बना लिया।’

Leave a Reply