10 Lines on “Dr. Abdul Kalam” “डॉ० अब्दुल कलाम” Complete Hindi Biography, Essay for Kids and Students.

डॉ० अब्दुल कलाम

Dr. Abdul Kalam

जन्म : 16 अक्टूबर, 1931

जन्म स्थान: – रामेश्वरम

  1. डॉ० अब्दुल कलाम को भारतीय प्रक्षेपास्त्रों का जनक माना जाता है।
  2. आकाश से पृथ्वी और पृथ्वी से पृथ्वी पर मार करने वाली मिसाइल (पृथ्वी) के सफल परीक्षण इन्हीं के निर्देशन में हुए हैं।
  3. डॉ० अबुल पाकिर जैनुलाबदीन अब्दुल कलाम ने एयरो इंजीनियरिंग’ की शिक्षा लेकर ‘रॉकेट तकनीक’ एवं ‘कॉम्पोसिट मैटिरियल तकनीक’ में विशेषज्ञता हासिल की।
  4. 1958 में वे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन में वैज्ञानिक बने।
  5. 1963 में वे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में साम्मलित हो गए।
  6. 1982 में उन्हें रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन की एक प्रयोगशाला के निदेशक का पद भार सौंपा गया।
  7. डॉ० कलाम को नेशनल डिजाइन अवार्ड, राष्ट्रीय नेहरू अवार्ड, डॉ० बिरेन राय स्पेस अवार्ड सम्मानित किया गया है।
  8. 1997 में ‘भारत रत्न’ से भी सम्मानित किया गया है।
  9. यह सम्मान उन्हें देश में समन्वित प्रक्षोपास्त्र कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने, प्रक्षेपास्त्रों का विकास करने में उनके महत्त्वपूर्ण योगदान तथा रक्षा तकनीक के आधुनिकीकरण के लिए दिया गया।
  10. डॉ. कलाम रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार तथा रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के अध्यक्ष हैं।

Leave a Reply