10 Lines on “Dharamvir Bharati” (Poet) “धर्मवीर भारती’” Complete Biography in Hindi, Essay for Kids and Students.

धर्मवीर भारती

Dharamvir Bharati

कवि

जन्म : 25 दिसंबर 1926, प्रयागराज
मृत्यु: 4 सितंबर 1997, मुंबई

  1. साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में अग्रणी स्थान रखने वाले श्री धर्मवीर भारती का प्रारंभिक जीवन अत्यंत संघर्षपूर्ण रहा।
  2. सन् 1947 में इलाहाबाद से प्रथम श्रेणी में एम.ए. करने के बाद उन्होंने सिद्ध साहित्य पर शोध कार्य किया और उसी विश्वविद्यालय में अध्यापन करने लगे।
  3. इसी बीच वे ‘अभ्युदय’ और ‘संगम’ के संपादन से जुड़ गए।
  4. सन् 1960 में उन्होंने विश्वविद्यालय छोड़ दिया और 1987 तक ‘धर्मयुग’ के संपादक रहे।
  5. डॉ० धर्मवीर भारती का नाम ऐसे समर्थ रचनाकारों में आता है जिनमें अलगअलग विधाओं में सृजन की एक सी सामर्थ्य है।
  6. उन्होंने उपन्यास, कहानी, निबंध, नाटक, कविता आदि जिस विधा को भी छुआ, उसमें अपनी तरह के अकेले रचनाकार के रूप में प्रतिष्ठित हुए।
  7. उनके उपन्यास ‘गुनाहों का देवता’, ‘सूरज का सातवाँ घोड़ा’, अत्यंत लोकप्रिय हुए।
  8. उनकी अन्य कृतियां ‘अंधायुग’ और कनुप्रिया’ तथा ‘पूजा’ व ‘गुल की बनो’ ‘बंद गली का आखिरी मकान’ आदि कहानियां कालजयी रचनाएँ हैं।
  9. उनको साहित्य अकादमी, के.के. बिड़ला फाउंडेशन के व्यास सम्मान तथा अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
  10. सितम्बर, 1997 को उनका निधन हो गया।

Leave a Reply