10 Lines on “Chandra Shekhar” (Former Prime Minister of the Republic of India) “चंद्रशेखर” Complete Biography in Hindi, Essay for Kids and Students.

चंद्रशेखर

Chandra Shekhar

जन्म: 1 जुलै 1927, इब्राहिमपट्टी
मृत्यू: 8 जुलै 2007, अपोलो हॉस्पिटल, इंद्रप्रस्थ

  1. चंद्रशेखर के पिता का नाम सदानंद सिंह, माँ का नाम द्रौपदी देवी था।
  2. उन्होंने आरंभिक शिक्षा गांव में ली। 1949 में बलिया के सतीश चंद्र कॉलेज से बी.ए. किया।
  3. 1951 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र से एम.ए. किया। उसी वर्ष शोध कार्य के दौरान आचार्य नरेन्द्रदेव के कहने पर बलिया जिला सोशलिस्ट पार्टी के मंत्री बने।
  4. 1955 में प्रदेश सोशलिस्ट पार्टी के महामंत्री बने। 1962 में राज्यसभा के लिए चुने गए।
  5. 1964 में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। 1967 में कांग्रेस संसदीय दल के मंत्री।
  6. 1969 के बाद लगातार कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य बने। 1972 में हाइकमान के निर्देश के विरुद्ध लड़कर शिमला अधिवेशन में चुनाव समिति के सदस्य चुने गए।
  7. 26 जून, 1975 को आपातकाल लागू होने पर गिरफ्तार हुए। 19 महीने जेल में रहे। 1977 में जनता पार्टी के अध्यक्ष, इसी वर्ष बलिया से लोकसभा के लिए चुने गए। 10 जनवरी 1983 से 25 जून 1983 तक 4260 किलोमीटर की पदयात्रा की।
  8. 10 जनवरी 1990 को प्रधानमंत्री बने। मार्च 1991 में त्यागपत्र दिया परंतु राष्ट्रपति के अनुरोध पर 20 जून, 1991 तक पद पर रहे।
  9. दिसंबर 1995 में श्री चंद्रशेखर का सर्वश्रेष्ठ सांसद के रूप में तत्कालीन राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा ने सम्मान किया। श्री चंद्रशेखर ने ‘यंग इंडिया’ पत्रिका का संपादन किया।
  10. 8 जुलाई 2007 को इनका निधन हो गया।

Leave a Reply