10 Lines on “Ashok Kumar (Indian actor)” “अशोक कुमार ” Complete Hindi Biography, Essay for Kids and Students.

अशोक कुमार

Ashok Kumar (Indian actor)

जन्म : 13 अक्टूबर, 1911

भागलपुर (बिहार)

  1. अशोक कुमार का असली नाम कुमुदलाल गांगुली है।
  2. उनके पिता वकालत करते थे। साढ़े तीन वर्ष की उम्र में वे खंडवा जाकर बस गए।
  3. राबर्टसन कॉलेज, जबलपुर से सातक बनने के बाद वह अपने बहनोई की मदद से ‘बॉम्बे टॉकीज’ की लैब में काम करने लगे।
  4. हिमाशु राय ने उन्हें अपनी फिल्म ‘जीवन नैया’ के लिए नायक चुना और उनके फिल्मी जीवन की शुरूआत हो गई।
  5. अपने 50 वर्ष के फिल्मी जीवन में उन्होंने ‘अछूत कन्या’, ‘जन्मभूमि’, ‘इज्जत’, ‘कंगन’, ‘वचन’ आदि 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया।
  6. उन्होंने ‘फिल्मिस्तान’ नामक फिल्म कंपनी में ‘आठ दिन’ नामक फिल्म का निर्देशन भी किया। कुछ समय बाद उन्होंने बॉम्बे टॉकीज से कुछ फिल्मों का निर्माण किया।
  7. बॉम्बे टॉकीज के बिकने के बाद वे ‘अशोक कुमार प्रोडक्शंस’ नाम से अपनी फिल्में बनाने लगे।
  8. उन्होंने रागिनी, परिणीता जैसी सफल फिल्में बनाई। दूरदर्शन के प्रसिद्ध धारावाहिक ‘हम लोग’ के सूत्रधार के रूप में वे बेहद लोकप्रिय हुए।
  9. ‘हम हिन्दुस्तानी’, ‘भीम भवानी’ के अलावा उन्होंने उजाले की ओर’ धारावाहिक में भी कार्य किया।
  10. उन्हें ‘संगीत नाटक अकादमी अवार्ड’ के अलावा सन् 1988 में ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply