10 + Latest Hindi Slogan on “AIDS-World Aids Day-1 December” “एड्स-विश्व एड्स निवारण दिवस पर नारे” Best Slogans for Students of Class 8, 9, 10, 11, 12.

एड्स-AIDS

विश्व एड्स निवारण दिवस-1 दिसम्बर

World Aids Day-1 December

1.

एड्स को पहचानिए जिसके कारण चार,

रक्त, सूई, माँ-से संक्रमण, परनारी से व्यभिचार।

2.

भ्रूण पल रहा पेट में, माँ पड़े बीमार,

एड्स जांच करा लीजिए, तुरंत मिले उपचार।

3.

पर-नारी को तू सदा मां बहना-सी जान,

एड्स घटे, रोग मिटे और बढ़े सम्मान।

4.

टीकाकरण अभियान में सूई लियो उबाल,

एड्स को विराम मिले, सदा राखियो ख्याल ।

5.

वजन घटे, खांसी बढ़े, दस्त हों बारम्बार,

समझो वो नर हो चुका एड्स का शिकार।

6.

एड्स आयुर्वेद में ‘फिरंग रोग’ कहलाए

फिरंगियों के देश से यह बहुधा आ जाए।

7.

एड्स संक्रमण जो भी फैलाता

दुश्मन वो सबका बन जाता।

8.

एच. आई. वी. की हो जांच,

कभी न आए सेहत पर आंच।

9.

रक्त की जांच कराओ,

एड्स से बचाव पाओ।

10.

पर-नारी से बचकर रहना,

एड्स होय तो फिर न कहना।

11.

नशीली दवाएं, एड्स फैलाएं।

12.

एड्स की जानकारी, बचाव में हितकारी।

Leave a Reply