संवाद लेखन की परिभाषा “Definition of Dialogue-Writing in Hindi Language”

संवाद लेखन की परिभाषा

Definition of Dialogue-Writing in Hindi Language.

दो व्यक्तियों की आपसी बातचीत या वार्ता को संवाद कहते हैं। इसके माध्यम से लेखक अपने मन के भावों को भली-भांति व्यक्त कर सकता है। इस बला में निपुणता अभ्यास, कल्पना और ज्ञान द्वारा प्राप्त की जा सकती है।

संवाद लिखते समय निम्न बातों पर अमल करना चाहिए।

(क) संवाद आम बोलचाल की भाषा में सरल एवं सुस्पष्ट होना चाहिए।

(ख) वाक्य स्वाभाविक होने चाहिए तथा उनमें किसी तरह की कोई बनावटीपन नहीं होना चाहिए।

 

(ग) संवाद अनावश्यक लंबे नहीं होने चाहिए।

 

(घ) संवाद रोचक, भावपूर्ण तथा अर्थपूर्ण होने चाहिए।

 

(ड.) संवाद पात्रों के अनुसार होने चाहिए।

(च) संवाद में कृत्रिमता तथा जटिलता नहीं होनी चाहिए।

Leave a Reply